शनिवार को समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक क्षेत्रों में चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने आगरा, लखनऊ, इलाहाबद-झांसी, वाराणसी व मेरठ के स्नातक क्षेत्रों से प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। लखनऊ से राम सिंह राणा को टिकट दिया गया है। इससे पहले सपा विधान सभा उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।