लखनऊ. उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। हमीपुर विधानसभा सीट (Hamirpur Vidhan Sabha seat) से इसकी शुरुआत होगी। हालांकि भाजपा (BJP) ने अभी तक हमीरपुर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) व बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं अन्य 12 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है। मायावती (Mayawati) ने जहां 13 में से 12 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, तो वहीं इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी पीछे नहीं रहे। सपा से अब तक को प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है।