लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 13 विधानसभा सीटों (Vidhan Sabha) पर होने वाले उपचुनाव (by election) के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने केवल एक सीट को छोड़कर सभी 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, तो वहीं समजावादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा व कांग्रेस ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं।