समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में भय पैदाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। समाज में दूरी पैदा करना और नफरत फैलाना भाजपा का एजेण्डा है और इन्हीं के बल पर वह अपनी सत्ता केन्द्रित राजनीति करती है। इससे उन सभी को सावधान रहना चाहिए जो संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।