3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत गोल्फ सिटी के ऩए मकान में रहेंगे अखिलेश, जल्द होगा गृहप्रवेश

अखिलेश यादव अब अपने सुशांत गोल्फ सिटी के नए मकान में रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 10:03 AM IST

akhilesh

Akhilesh's bungalow officer investigating took leave -Probe stoped

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी बंगला खाली कर दिया है। जिसके बाद वह अब अपने परिवार के साथ ताज होटल में रह रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने नए बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। उनके रहने का नया स्थान अंसल के न्यू टाउनशिप में बनी सुशांत गोल्फ सिटी का एक मकान है जिसका मकान नंबर C/02/0190 है। उनका अपने परिवार के साथ जल्दी ही ही नए घर में गृहप्रवेश होगा।

गृहप्रवेश को लेकर हो रही तैयारियां

अखिलेश यादव के नए मकान में गृहप्रवेश को लेकर जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। मकान के अंदर की सुन्दरता को भी अच्छा देखने लायक बनाया जा रहा है। घर में रंगरोगन के साथ-साथ कई तरह के जरूरी सामान लगाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव के मकान को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाए। अखिलेश यादव के घर में सफेद कलर और कांच की चीजों से सजाया गया है। यहां पर दो मकानों को जोड़कर एक बड़ा मकान बनाया गया है। उनकी सुरक्षा को लेकर भी काफी तैयारियां दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों के लिए भी बाहर अलग से एक कैंप ऑफिस तैयार किया गया है।

रीति-रिवाजों के साथ गृहप्रवेश करेंगे अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के इस नए घर में गृहप्रवेश को लेकर जोरों से तैयारियां की जी रही हैं। उनके सभी रिस्तेदारों के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है। कि अखिलेश अपने नए घर में जल्द ही पूरे रीति-रिवाजों के साथ गृहप्रवेश करने वाले हैं।

मुलायम का छोटा मकान

इसी के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के इलाके में अखिलेश यादव के कुछ दूरी पर मुलायम सिंह यादव का भी एक छोटा सा मकान है। उनके सुरक्षा के काफी इंतजाम भी बाहर से ही दिखाई दे रहे हैं। यह माकन भी देखने में अखिलेश के मकान की तरह लगता है। लेकिन मुलायम सिंह यादव के मकान की तैयारियां बहुत ही साधारण तरीके से की गई है।

गोल्फ सिटी में रहेंगे राजनीति के दिग्गज

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के नए मकान विक्रमादित्य मार्ग में ही बनने के लिए प्रस्तावित हैं। जब तक विक्रमादित्य मार्ग में उनका निजी मकान बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक वह इसी मकान में रहेंगे। ऐसी स्थिति में राजनीति के दिग्गज अखिलेश और मुलायम सिंह को कुछ महीने सुशांत गोल्फ सिटी में ही गुजारने पड़ेंगे।