विक्रमादित्य मार्ग पर खरीदी हुई जमीन जिस पर अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शुरू करवा दिया है। वर्तमान में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी में स्थित एक बंगले में रह रहे हैं। उन्हीं के बगल वाले घर में अखिलेश के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रह रहे हैं। खबरों की माने तो इस बंगले के निर्माण के बाद अखिलेश अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो जायेंगे।