लखनऊ. मोटर वीकल एक्ट कानून (Motor vehicle act rule) के तहत 5,000 रुपए से लकर 50,000 व 1 लाख रुपए तक के चालान को लेकर देश भर में हड़कंप मच हुआ। आए दिन दर्जनों ऐसे मामले आ रहे हैं जहां चालक को वाहन की कीमत से ज्यादा चालान भरना पड़ जा रहा है। ऐसे भी दृश्य देखने को मिल रहे हैं जहां चालक अपने वाहनों को छोड़कर भाग रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब मेमेज बनाए जा रहे हैं। नौबत तो यह भी आ गई है कि कई लोग गुस्से में आकर चालान भरने की बद्दुआ दे रहे हैं, तो कोई अपने शुभचिंतकों को कभी भी चालान न भरने का आशीर्वाद दे रहे हैं। बहरहाल इस मामले में सियासत भी खूब हो रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा है। और कहा है कि अब जनता इनका भी चालान काटेगी।