31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर अखिलेश का बयान, कहा हम करेंगे प्रचार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी अखिलेश ने बड़ा बयान दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Jan 2018, 2:17 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ही ईवीएम से वोटिंग के विरोध में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और आज उन्होंने यूपी में शासित भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा। ईवीएम के मुद्दे से लेकर अखिलेश ने स्वेटर वितरण, गोरखपुर महोत्सव व आलू किसानों की समस्याओं को लेकर यूपी सरकार को घेरा, तो वहीं योगी आदित्यनाथ के सीएम रहते नोएडा दौरा करने पर खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा। यहीं नहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी अखिलेश ने बड़ा बयान दिया।

लालू को भाजपा ने फंसाया-

शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के मामले में 3 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। इस पर अखिलेश ने भाजपा को कोसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ बीजेपी अन्याय कर रही है।

हम करेंगे प्रचार-

सपा में भले ही अंतरकलह जारी हो, लेकिन अखिलेश यादव ने ऑल इज वेल का राग अपनाया है। आज राजधानी में ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर उनका साथ देने की बात की है। मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर अखिलेश ने कहा कि नेता जी जहां से चाहें, वे लोकसभा चुनाव लड़ें। हम सब उनका प्रचार जरूर करेंगे।

सीएम योगी को नोएडा जाने के बाद दिखेगा असर-

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा हुआ, हमें नोएडा मेट्रो के इनॉगरेशन प्रोग्राम में नहीं बुलाया गया। तस्वीरों में हमने देखा सीएम भी मेट्रो को झंडी नहीं दिखा पाए। हम लोगों के लिए एक और अच्छी बात है कि दोनों लोग नोएडा गए थे। नोएडा जाने के बाद इसका असर दिखाई देगा, आप समझ सकते हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने एक पुराना मिथ तोड़ा है। जिसमें उन्होंने नोएडा जाकर मेट्रो की मजंटा लाइन को हरी झंडी दिखाई थी। ऐसा मान्यता है कि सीएम रहते जो भी नोएडा गया है उसने अपनी कुर्सी गवाई है। हालांकि सीएम योगी पर इसका कितना असर होता है कि वह आने वाला वक्त ही बताएगा।

किसानों के गुस्से पर तंज-

शनिवार को राजधानी की मुख्य सड़कों पर आलू किसने फेंका यह तो नहीं पता चला, लेकिन 5 पुलिसकर्मियों को अलर्ट न होने के चलते निलंबित कर दिया गया। वैसे सड़कों में फैसे आलू की तस्वीर से आलू किसान का आक्रोश साफ जाहिर था। इसपर अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार आलू की जांच करा रही है। जो काम सरकार करना चाहिए था, वो नहीं कर रही है। अगर सरकार आलू खरीदती, तो सड़कों पर आलू नहीं होता। सरकार हिमाचल में जाकर बता रही है, हमने सारा आलू खरीद लिया है। जिन बातों का जवाब यहां देना चाहिए, उसका जवाब कहीं और दिया जा रहा है।

..तो बच्चों को स्वेटर मिल जाते-

अखिलेश यादव ने कड़ाके की सर्दी में स्कूली बच्चों की स्वेटर न दे पानी में विफल रही योगी सरकार पर कहा सर्दी में स्वेटर बंटने चाहिए थे। प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी की सरकार है। पार्टी के करीब एक करोड़ वर्कर हैं। एक-एक स्वेटर भी इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अगर बुना होता तो प्रदेश के स्कूल में बच्चों को स्वेटर मिल जाते।

बैलट से हो वोटिंग-

ईवीएम से वोटिंग का विरोध करते हुए अखिलेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले उपचुनाव में वोटिंग ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से हो। पेट्रोल पंप में चिप से चोरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चिप के जरिए पेट्रोलपंप पर तेल चोरी की शिकायतें मिली है। जब चिप से तेल चोरी हो सकता है, क्या कोई ईवीएम में चिप के जरिए ऐसा कुछ नहीं कर सकता। हम तकनीकी की अच्छी समझ रखते हैं, लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि अगर ईवीएम खराब हो जाती है, तो उसे कैसे ठीक किया जाता है।