26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या अखिलेश यादव ने सीएम योगी की कर दी तारीफ? क्यों कहा, वो कमाल के हैं

वे बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नक्सली हमले में मारे गए जवान व पत्रकार के लिए सरकार से जवाब मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 31 Oct 2018, 3:54 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर दिखे। वे बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नक्सली हमले में मारे गए जवान व पत्रकार के लिए सरकार से जवाब मांगा। इसी के साथ उन्होंन सीएम योगी द्वारा राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर कर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या मामलाः सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, सुप्रीम कोर्ट के ऐलान के अगले ही दिन की यह घोषणा, न बने 1992 जैसे हालात इसलिए कहा यह

आचार्य नरेंद्र देव के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा को कैसे आगे बढ़ाएं? समाज की गरीबी कैसे दूर हो? देश को समाजवादी सिद्धांतों से खुशहाल बनाने के लिए आचार्य नरेंद्र देव हमेशा याद किए जाएंगे।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर यह बोले अखिलेश-

अखिलेश यादव ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर कहा कि यह प्रतिमा उसी एल एंड टी कम्पनी ने बनाई है, जिसने यहां मेट्रो बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिमा तो बड़ी बनाई है, लेकिन देश और समाज में बड़ी खाई न बना दे, इसकी जिम्मेदारी भाजपा की ही है। देश को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल जी को भी हम याद कर रहे हैं। देश की एकता के लिए उनका योगदान अहम रहा है।

ये भी पढ़ें- काफी समय बाद अखिलेश यादव ने चाचा से की मुलाकात, छुए उनके पैर, लिया आशीर्वाद

सीएम योगी पर यह कहा अखिलेश ने-

हाल ही में हुए नक्सली हमले पर पत्रकार की मौत पर अखिलेश यादव ने दुख जताया और कहा कि कई बार ऐसी घटनाएं हुईं हैं। जवान लगातार वहां पर मर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है व प्रदेश सरकार को भी इस पर जवाब देना पड़ेगा। जनता निर्णय लेगी और ऐसी ताकतों को कमजोर करेगी। वहीं सीएम योगी द्वारा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा कि सीएम कमाल के हैं। सीएम जो भी बोलते हैं, अच्छा बोलते हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में फैसले टाले जाने पर कहा था समय पर मिला न्याय, उत्तम न्याय माना जाता है। न्याय में देरी कभी-कभी अन्याय के समान हो जाता है। इसी के साथ उन्होंने मंदिर बनवाने के लिए अन्य विकल्प भी मौजूद होने की बात कही थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग