पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सपा व बसपा पर भी हमला किया और कहा कि चाहे साइकिल हो या हाथी, कोई भी हो साथी, स्वार्थ के इस पूरे स्वांग को देश समझ चुका है। शुक्रवार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता ने देखा कि कुछ लोगों को पीएम की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है, उन्हें ना देश दिखता है ना देश का गरीब दिखता है। संसद में लगातार हम उनसे ये पूछते रहे कि इस अविश्वास का कारण क्या है, लेकिन कोई इसका कारण नहीं बता पाया।