25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं बनना चाहता प्रधानमंत्री

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं बनना चाहता प्रधानमंत्री
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Jun 22, 2018

akhilesh yadav

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं बनना चाहता प्रधानमंत्री

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय रथ रोकने के लिए बनने वाले महागठबंधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस महागठबंधन का हिस्सा जरूर होंगे, लेकिन पीएम पद के लिए वे दौड़ में नहीं है। राजधानी में एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना है, मुझे तो सिर्फ एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही बनना है और यूपी का विकास करना है।

देश तथा प्रदेश में मिशन 2019 को धार देने में विभिन्न पार्टियां लगी है। एक ओर भाजपा को शिकस्त देने के लिए महागठबंधन तैयार हो रहा है तो दूसरी ओर राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से भी भाजपा को बाहर करने की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। भाजपा के खिलाफ गठबंधन में समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका में रहेगी। समाजवादी पार्टी खास तौर पर इसके लिए बसपा के साथ मिलकर तैयारियां कर रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों संग रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है।

कहा- मुख्यमंत्री बनना चाहते है प्रधानमंत्री नहीं

मीडिया चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने 2019 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि मुझे देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना, मुझे सिर्फ यूपी का मुख्यमंत्री बनना है। वह एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगे।

बसपा के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर बोले

वहीं बसपा के साथ गठबंधन को लेकर बताया कि बसपा के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते के लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लडऩे जा रहे हैं।

सीएम योगी पर साधा निशाना

समाजवादी सरकार होती तो कानपुर में मेट्रो बन जाती। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उद्घाटन का ही उद्घाटन करते हैं।