1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पू्र्व पीएम को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- सपाइयों ने हमेशा अटल का सम्मान किया, लेकिन…

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 18 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Aug 2018, 6:43 PM IST

akhilesh yadav

पू्र्व पीएम को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- सपाइयों ने हमेशा अटल का सम्मान किया, लेकिन...

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उत्तर प्रदेश में चार स्मारकों का निर्माण कराएगी। इनमें आगरा का बटेश्‍वर, कानपुर, बलरामपुर और लखनऊ शामिल हैं। अटल जी ने कानपुर में अपनी पढ़ाई की थी। बलरामपुर से वह पहली बार लोकसभा सांसद चुने गये थे, वहीं लखनऊ उनकी कर्मभूमि रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार ने वाजपेयी जी के जीवित रहते ही उनके कर्मस्थली में विकास कार्य शुरू कर दिये थे, लेकिन सरकार बनते ही बीजेपी ने उस पर रोक लगा दी।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 1957 में बलरामपुर से पहला लोकसभा चुनाव जीता था, इसलिये यहां दूसरा स्मारक बनेगा। तीसरा स्मारक कानपुर में बनाने की योजना है, क्योंकि यहां स्थित डीएवी कॉलेज से अटल बिहारी वाजपेयी ने उच्च शिक्षा ग्रहण की थी। चौथा स्मारक लखनऊ में बनाने की योजना है। लखनऊ सीट से वह पांच बार लोकसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे। पहला स्मारक आगरा के बटेश्वर में बनेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल के नाम पर स्मारकों का निर्माण करने पर विचार कर रहे हैं। सरकार जल्द ही इसका अधिकारिक ऐलान कर सकती है। एक अखबार से बातचीत में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ नेता थे, बल्कि वह पार्टी की एक विचारधारा भी थे। अटलजी का स्मारक बनाना उन्हें हमारी तरफ से श्रद्धांजलि होगी। गौरतलब है कि लंबी बीमारी के चलते बीते 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

163 नदियों में प्रवाहित की जाएंगी पूर्व पीएम की अस्थियां
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां उत्तर प्रदेश में बहने वाली 163 नदियों में प्रवाहित की जाएंगी, ताकि प्रदेश के हर जिले की जनता को उनकी अंतिम यात्रा में जुड़ने का मौका मिल सके। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कुल 47 नदियां हैं। चूंकि एक नदी कई जिलों से होकर गुजरती है, इसलिये पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां गंगा में 25 बार, यमुना में 18 बार, घाघरा में 13 बार, गोमती में 10 बार, रामगंगा में 7 बार, ताप्‍ती में 6 बार, हिंडन में 6 बार और गंडक में 4 बार विसर्जित की जाएंगी। इनके अलावा कई नदियां ऐसी हैं जो दो से तीन जिलों में होकर बहती हैं।

सपा ने शुरू किया था बटेश्वर का विकास : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने ही सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर (आगरा) और आसपास के क्षेत्र में विकास योजनाएं शुरू की थीं। लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार ने ही बटेश्वर में विकास कार्य को रुकवा दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि वह बटेश्वर से इटावा तक साइकिल हाईवे बनवाना चाहते थे। सपा सरकार ने ही बटेश्वर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी भले ही विरोधी दल में रहे हों, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अटल जी की विचारधारा के लिये सदैव ही उनका सम्मान किया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश