4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम चेहरे पर अखिलेश यादव ने किया खुलासा, दिया ये बयान

Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव ने भी PM चेहरे की खुलासा करते हुए बयान दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Aug 08, 2018

lucknow

पीएम चेहरे पर अखिलेश यादव ने किया खुलासा, दिया ये बयान

लखनऊ. लोकसभा चुनाव की तैयारियां में सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में अखिलेश यादव ने भी Prime Minister चेहरे की खुलासा करते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सीएम का चेहरा तय होगा। अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा तथा रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी चाहते हैं कि गठबंधन हो। कांग्रेस से दोस्ती है उसे भी हम छोड़ेंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में काफी सीटें हैं इसलिए सीट के बंटवारे में सभी संतुष्ट रहेंगे। तकलीफ सिर्फ भाजपा को है।

2019 में लड़ाई भाजपा को हराने की है

गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री पद तय करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। akhilesh yadav ने कहा कि 2019 में लड़ाई भाजपा को हराने की है। उन्होंने जो चुनावी वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं वह बता दें कि चुनाव कब कराएंगे। हम भी तैयारी कर लें। वे अभी से अपने संसाधन व्यर्थ में नहीं खर्च करेंगे क्योंकि सपा के पास सीमित संसाधन हैं। भाजपा जनता के बहकाने के लिए गठबंधन में नेतृत्व का सवाल उठाएगी लेकिन सत्ता तो भाजपा की जानी है।

सरकार ने लोगों को निराश किया

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने लोगों को निराश किया है। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। गन्ना किसानों का ₹12 हजार करोड़ बकाया है। आलू किसानों को भी कुछ नहीं मिला है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिला है। मंगलवार को उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पसंद है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं पसंद है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ के दशहरी आम की प्रशंसा की तो मुख्यमंत्री ने आम मंडी को सरकार ने रुकवा दिया। कन्नौज के इत्र की खुशबू प्रधानमंत्री को पसंद आई तो उससे संबंधित योजना रोक दी गई।