लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में जनसभा करने से पहले योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों, अपराधियों पर योगी सरकार के काबू न होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सराकर में भ्रष्टाचारियों की बाढ़ आ गई है। इस सरकार में कई घोटाले हुए है। बेरोजगारी बढ़ी है।