4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश ने योगी सरकार के सारे विकास की खोलकर रख दी पोल, किये ये बड़े खुलासे !

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले विकास नहीं सिर्फ बरगलाना जानते हैं, 2019 में सबक सिखाएगी जनता...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Dec 20, 2017

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ महीनों में कराए गए विकास के दावों को खोखला बताते हुए तीखे शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग चुनाव प्रभावित करने में करती है। राज्य की जनता सब देख-समझ रही है और 2019 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यों से जनता संतुष्ट नहीं है। उनके कहने, सोचने और करने में बड़ा अंतर है। भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलते हुए अखिलेश यादव ने कई कई मामलों पर सरकार को घेरा।

यह भी पढ़ें : अखिलेश बोले- गुजरात में दो अंकों में सिमट जाना भाजपा के पतन की शुरुआत

इस मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा
- अखिलेश यादव ने कहा- सरकार बने नौ महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक नहीं लग सकी, क्यों..?
- अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि गोरखपुर में हजारों बच्चों की जान चली गई, वहां एम्स क्यों नहीं बना...?
- सपा सरकार में दिल, कैंसर, किड़नी और लीवर जैसी कई गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज होता था, लेकिन भाजपा सरकार में तो डायलिसिस भी फ्री में नहीं हो रही है।
- किसानों के प्रति सरकार का व्यवहार सौतेला है। आलू सड़ रही है, जिसके चलते किसान परेशान हैं।
- पूरे यूपी को 24 बिजली देने का दावा करने वाली सरकार में बिजली संकट गहराता जा रहा है।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था बद से बदतर है। मुख्यमंत्री आवास व राजभवन के पास डुमरियागंज के पूर्व विधायक (जिप्पी तिवारी) के बेटे का कत्ल होना, इसका एक उदाहरण है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी को ये क्या कह गए रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव भी थे मौजूद

भाजपा वाले विकास नहीं सिर्फ बरगलाना जानते हैं : अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर शब्दबाण छोड़े। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'बीजेपी सरकार खर्च नहीं कर पायी सपा सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा। ये विकास नहीं सिर्फ बरगलाना जानते हैं । जनता की भलाई,खुशहाली,शिक्षा और स्वास्थ्य हेतु सपा सरकार द्वारा जारी पैसे का इस्तेमाल ना करना वोट देने वाली जनता के साथ अन्याय है।बीजेपी के नौ महीने के विकास की खुली पोल।'

यह भी पढ़ें :कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है’ उत्तर प्रदेश के गोंडा में जन्मे प्रख्यात व्यंग्यकार एवं मशहूर शायर अदम गोंडवी जी को याद करते हुए।'