21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- यूपी में अब चलेगी परिवर्तन की आंधी, भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे किसान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग खुद 'संघीकेट' से संचालित हो रहे हैं
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Mar 14, 2021

akhilesh_yadav.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर शेयर कर हुए लिखा, आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों व जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, वह भाजपा की हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है। दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं 'संघीकेट' से संचालित हैं।

कासगंज की तस्वीरें ट्वीट करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि कासगंज में सपा और महान दल की संयुक्त किसान महापंचायत में उमड़ा अपार जन समर्थन दिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा के नेतृत्व में परिवर्तन की आंधी चलेगी। किसान-मजदूर, दलित, गरीब, महिला, युवा व कारोबार विरोधी भाजपा अब गयी। किसान राजनीतिक खेत से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव समेत 20 सपाइयों पर मुकदमा दर्ज, सपा नेता ने कहा- पूरे प्रदेश की जेलें भर दी जाएंगी

सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य नहीं : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने हैशटैग 'नहीं चाहिए भाजपा' से एक और ट्वीट करते हुए कहा कि बदायूं में समाजवादी पार्टी के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। भाजपा के लिए सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं।

एफआईआर को बीजेपी की हताशा का प्रतीक : अखिलेश यादव
पत्रकारों पर हमला मामले में मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और 20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो एफआईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफआईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, ताजमहल जल्द ही राम महल बनेगा, सपाइयों पर भी भड़के