
Ex CM Akhilesh Yadvav says UP is top in crime . yogi explain
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साेशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट के जरिए वाे अक्सर सरकार पर हमला करते हैं। एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार को घेरा है। मामला यह है कि 18 जून से शुरू हो रही यूपी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि अब यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा अपने निर्धारित समय 18 जून से ही शुरू होगी। इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि '' UP PCS MAINS 2018 के लिए अभ्यर्थियों को पूरे एक महीने की भी तैयारी का समय न दिया जाना उनके साथ अन्याय है । सरकार को इसकी तारीख़ बढ़ानी चाहिए । ये युवाओं के भविष्य का सवाल है ।
बता दें कि वहीं कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा है । धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य की याचिकाओं पर मंगलवार को न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की खंडपीठ में सुनवाई हुई थी । जिस पर गुरुवार को फैसला आया ।
गौरतलब हो कि उप्र लोकसेवा आयोग से जनवरी 2018 में जारी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2017 के परिणाम को 120 याचियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी । याचियों ने 14 प्रश्नों पर आपत्ति की थी जिसमें कोर्ट ने एक प्रश्न को रद्द करने व दो के उत्तरों में बदलाव कर आयोग को संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था ।
यह भी पढ़ें- Big Breaking: मायावती ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला, अपने इन खास नेताअों को निकाला पार्टी से बाहर
Updated on:
17 Jun 2018 09:43 am
Published on:
17 Jun 2018 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
