10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएफ घोटाले में अखिलेश ने सीएम योगी को दी बड़ी चुनौती, कहा- इस बात का खुलासा करे सरकार

- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को चुनौती देते हुए कर दी बड़ी मांग- बिजली विभाग के पीएफ घोटाले के आने के बाद से यूपी के सियासी गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Nov 2019, 1:12 PM IST

Akhilesh Yadav tweet

बिजली विभाग के पीएफ घोटाले के आने के बाद से यूपी के सियासी गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है

लखनऊ. बिजली विभाग के पीएफ घोटाले के आने के बाद से यूपी के सियासी गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है। सपा-बसपा और कांग्रेस मामले में हर दिन योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं सत्तारूढ़ दल इसके लिए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार जिम्मेदार बता रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को चुनौती देते हुए बड़ी मांग कर दी।

सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज सभी तरह के लेन देन आरटीजीएस (RTGS) के जरिए हो रहे हैं। सभी का रिकॉर्ड भी उपलब्ध है। सरकार इस बात का खुलासा करे की यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) पीएफ ट्रस्ट से कब और कितना पैसा डीएचएफएल (DHFL) को ट्रांसफर किया गया है। हम सरकार को चुनौती देते हैं कि सारी रकम का खुलासा करे और बताये कब और किस किस तारीख में रकम ट्रांसफर की गयी।

यह भी पढ़ें : डीएचएफएल घोटाले पर गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, ऊर्जा मंत्री का दावा- अखिलेश ने रखी थी घोटाले की नींव