अखिलेश यदाव लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूरी तैयारी में है। भाजपा को टक्कर देने के लिए वे हर एक कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने लंदन जाने से पहले कन्नौज से लोक सभा चुनाव लड़ने का एेलान किया था। पिछले ही साल उन्होंने कहा था कि डिम्पल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। 2012 में जब वे यूपी के सीएम बने तो उन्होंने कन्नौज सीट छोड़ दी थी। उसके बाद से डिंपल ही कन्नौज से सांसद बनती रही हैं। इस बार अखिलेश यादव की तैयारी बीजेपी के खिलाफ यूपी में महागठबंधन बनाने की है जिसमें समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आरएलडी और कुछ छोटी पार्टियां शामिल रहेंगी।