1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश की बड़ी घोषणा, विरोधियों के होश उड़े

कहा-2019 का चुनाव जरूर लडूंगा, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 29 May 2018, 2:28 PM IST

Akhilesh Yadav will context

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश की बड़ी घोषणा, विरोधियों के होश उड़े

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी। सपा मुखिया ने कहा कि कैन सी सीट मिलेगी यह पार्टी के लोग तय करेंगे, लेकिन एक बात साफ कर रहा हूं कि २०१९ का चुनाव मैं लड़ंूगा। अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। बतादें कि अखिलेश यादव कन्नौज से कई बार सांसद रह चुके हैं। अभी कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा सांसद हैं। वहीं अखिलेश ने आने वाले चुनावों में ईवीएम के बजाय बैलट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग की।

बता दें कि इस सीट से वर्तमान में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। बतादें कि अखिलेश यादव इससे पहले भी जनवरी में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर चुनाव लडऩे की इच्छा जता चुके हैं। यहां प्रेम कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कैराना उप चुनाव में ईवीएम की शिकायतों का मामला उठाते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि आने वाले चुनावों में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कैराना उप चुनाव में कई क्षेत्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। हम चाहते हैं कि आने वाले चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव कराने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। कहा- मुझे उम्मीद है कि जहां ईवीएम खराब हुईं वहां लोगों को दूबारा मतदान करने का अवसर मिले।

उन्हीं बूथों पर ईवीएम क्यों खराब हुई

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किसी रणनीति के तहत किया गया मालूम पड़ता है, जिस तरह से सोमवारको चुनाव में ईवीएम मशीनें खराब हुईं इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा होता है। जान बूझकर चुनाव प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया है। वहीं चुनाव आयोग की गर्मी के कारण मशीनें खराब होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर गर्मी से मशीन खराब हो रही थी तो अगर गर्मी से मशीन खराब हो रही थी तो मशीन सिर्फ उन्हीं बूथों की क्यों खराब हुई जहां बीजेपी को कम वोट मिलने वाले थे।

साइकिल पर निर्भर होना पड़ेगा
सपा अध्यक्ष ने हैशटैग फिटनेश चैलेंज देने के सवाल पर कहा, मौं सिर्फ यही कह सकता हूं कि हमसे ज्यादा साइकिल चलाकर दिखा दो। हालांकि उन्होंने बाद में यह स्पष्ट किया कि वह किसी मो चैलेंज नहीं देना चाहते, लेकिन जिस तरहस से डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं उससे आने वाले भविष्य में सबको साइकिल पर ही निर्भर होना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश