26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deoria Murder Case: 16 को देवरिया जाएंगे अखिलेश यादव, दूबे और यादव परिवार से करेंगे मुलाकात

Deoria Murder Case: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया जिले के दौरे पर जाएंगे। वहां पर वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Oct 2023, 6:38 PM IST

Akhilesh Yadav will go to Deoria on 16th and meet Dubey and Yadav family

देवरिया में अखिलेश यादव मृतकों के परिवार से मिलने जाएंगे।

Deoria Murder Case: देवरिया में बीते दिनों यानी 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस केस में एक तरफ मृतक प्रेम चंद्र यादव का पक्ष है तो वहीं, दूसरा पक्ष सत्य प्रकाश दुबे का परिवार है। इसी को लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया जाने का ऐलान किया है।

16 अक्टूबर को अखिलेश यादव देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना स्थित फतेहपुर गांव जाएंगे। वहां पर वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल फहेतपुर पहुंचा था।

मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचा था सपा प्रतिनिधिमंडल
पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी समेत 12 लोगों को फतेहपुर गांव में जाने दिया गया था। प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद लेड़हा पहुंच कर घटना का जायजा लिया था।

बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह भूमि विवाद में फतेहपुर ग्राम पंचायत के अभयपुरा टोले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की लेड़हा टोले के रहने वाले सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद प्रेमचंद के परिजनों ने पहुंच कर सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी एक बेटे व दो बेटी को नृशंश तरीके से मार डाला था, जबकि उनका आठ साल का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है।

27 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है एफआईआर
इस मामले में सत्यप्रकाश दूबे के बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में प्रेमचंद यादव के पिता और भाई समेत 20 लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि सत्यप्रकाश दूबे के बेटे गांधी, बेटी सलोनी और पत्नी किरन को गोली मारी गई थी। तभी से पुलिस को गोली मारने वाले के साथ ही असलहे की भी तलाश थी।

यह भी पढ़ें: आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगी यूपी सरकार, 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा