
Akhilesh Yadav Attack over CM Yogi on Abu Azmi Aurangzeb Row: महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनितिक सरगर्मी बढ़ गई है। सीएम योगी ने विधान परिषद में सपा पर हमला बोला तो अखिलेश यादव ने अबू आजमी का सोशल मीडिया पर बचाव किया। अब अखिलेश ने योगी के बयान पर पलटवार किया है।
,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर भोजपुरी में लिखा कि "जब आपन कुर्सी हिले तभए मन का आपा खोए, ऊ का औरन के इलाज करे जो खुदए बीमार होए"
उत्तर प्रदेश के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी विधानपरिषद को संबोधित कर रहे थें। सीएम योगी ने अबू आजमी के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी का नेता आपका विधायक। घोषणा करो न उस कम्बख्त को निकालो पार्टी से और उसको एक बार यूपी भेज दीजिये बाकी उपचार हम अपने-आप करवा लेंगे।”
अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि औरंगजेब एक महान प्रशासक था और उसके समय में भारत को ‘सोने की चिड़ियां’ कहा जाता था। औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24 फीसदी थी, जिसकी वजह से अंग्रेज भारत की तरफ आकर्षित हुए और वे भारत आए।
संबंधित विषय:
Published on:
05 Mar 2025 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
