30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर फिर से विचार करे सरकार

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड की बैठक लखनऊ में, जनसंख्या निती समेत अहम मुद्दों पर बात। यूपी चुनाव को लेकर भी चर्चा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 26 Jul 2021, 7:13 PM IST

all india shia personal law board

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक सोमवार को लखनऊ में हुई। बैठक में मुसलमानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बोर्ड के सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून व धर्मांतरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

मदरसा सुलतानुल मदारिस में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार को फिर से विचार करना चाहिए। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि धर्मांतरण के जरिए मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कोई किसी को जबरदस्ती मुसलमान नहीं बना सकता।

बैठक में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, बोर्ड ने निर्णय लिया कि हुसैनाबाद की जर्जर इमारतों पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में यासूब अब्बास सहित कई मौलाना मौजूद रहे।