2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी के चलते लखनऊ के सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद

लगातार तापमान में इजाफा हो रहा, वहीं आने वाले दिनों में भी राहत के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:38 PM IST

School closed

School closed

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार तापमान में इजाफा हो रहा, वहीं आने वाले दिनों में भी राहत के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी के देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डां. अमरकांत सिंह ने लखनऊ के सभी स्कूलों को 30 जून तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा के कार्यक्रम में इस किसान ने कर दिया बड़ा खुलासा, सीएम योगी की बोलती हुई बंद, पुलिस भी नहीं कर पाई कुछ

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के आदेश के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ में 30 जून तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यालय व ICSE और CBSE के सभी विद्यालयों को भी आदेश दिया गया है। इसी के साथ ही आदेश का उलंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें- नमाज के दौरान यहां जमकर हुआ खूनी संग्राम, कई हुए लहूलुहान, देखें हैरान करने वाला वीडियो

आज का तापमान 40 के पाल-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में बढ़ोत्तरी देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों को अभी गर्मी और चिलचिलती धूप से निजात मिलने की संभावना कम ही है। वहीं लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान नहीं है। अगले सप्ताह के अंत तक गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा। आज शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें- सिपाही ने पत्नी से संबंधित चिट्ठी में कर दी ऐसी बात उजागर कि दरोगा के उड़े होश, उठाया ये खतरनाक कदम

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश