एल्युमिनियम पिछले 10 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बेहतर डिमांड, शिपिंग में दिक्कतों से सहारा मिल रहा है। लागत में बढ़ोत्तरी हुई है। तंग सप्लाई, खपत बढ़ने की संभावना से एल्युमिनियम में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर में एल्युमीनियम का भाव 2.55 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 214.05 रुपये प्रति किलो हो गया।