25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, 850 से ज्यादा यूपी के किसानों का चुकाएंगे कर्ज

अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, 850 से ज्यादा यूपी के किसानों का चुकाएंगे कर्ज

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Oct 2018, 11:49 AM IST

Amitabh bachchan pay off loan more than 850 farmers

अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, 850 से ज्यादा यूपी के किसानों का चुकाएंगे कर्ज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। उनका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाकर उनकी मदद करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के 350 से भी ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाया था। जिसके लिए उन्होंने किसानों को कर्ज चुकाने के लिए 5.5 करोड़ रुपए दिए थे।

उत्तर प्रदेश के उन किसानों को अब घबराने की जरूरत नहीं है जो सबसे ज्यादा कर्ज के बोझ तले दबे हुए क्योंकि उनका कर्ज चुकाने के लिए सारे रुपए अमिताभ बच्चन द्वारा दिए जा रहे हैं और जो किसान आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे हैं। उनकी आत्महत्या करने की कोई जरूरत नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के जिन किसानों का की मदद की जानी है उनकी पूरी जानकारी हासिल कर ली गई हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा था कि 350 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी। उन्हें खुदकुशी करने से रोकने के लिए कुछ दिन पहले उनका ऋण चुकाया गया है। इससे पहले आंध्र और विदर्भ के किसानों का भी कर्ज चुकाने में मदद की गई थी। अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की पहचान कर ली गई है और अमिताभ बच्चन उनके 5.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में मदद करेंगे।