लखनऊ. 15 जुलाई से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में तय समय तक नंबर प्लेट न लगवाने पर लोगों को जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, लोगों को नंबर प्लेट लगवाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) से करार किया है। अब वाहन स्वामी वाहन को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सियाम पर ही आवेदन करना होगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग का यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं होगी। फीस से लेकर सभी दस्तावेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है।