
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ आरिफ और उनका सारस
अमेठी के मंडखा गांव में इंसान और सारस के बीच दोस्ती की यह अनोखी दास्तान सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। आरिफ का साल भर पहले घायल सारस से मिलना, दोस्ती होना और उससे भी तेज इसकी चर्चा दोनों के अलग होने का कारण बन गई। आरिफ और सारस के अलग होने दास्तान आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है। इस सब के बीच बुधवार को समसपुर पक्षी विहार से आरिफ का सारस दूसरे सारस साथियों के साथ उड़ गया है। वह आरिफ के घर तो नहीं पहुंचा, लेकिन कहां है, किसी को नहीं पता।
मार्च 2022 में मंडखा निवासी मो. आरिफ के खेत में एक सारस पक्षी घायल अवस्था में मिलता था। आरिफ के मुताबिक उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ उसका मरहम पट्टी करते हैं। इसके बाद पक्षी उन्हीं के साथ रहने लगता है। जहां आरिफ जाते वहीं जाता। साथ रहता, घूमता यहां तक कि आरिफ के साथ भोजन भी करता। फरवरी में आरिफ व सारस की दोस्ती खबर इंटरनेट मीडिया के जरिए सार्वजनिक हुई तो आरिफ के इंटरनेट मीडिया एकाउंट से सारस के साथ उनके रहने, घूमने की खबरें वायरल होने लगी।
आरिफ और सारस की दोस्ती देखने पहुंचे थे अखिलेश
पांच मार्च को पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अमेठी में सपा विधायक महाराजी देवी की बेटी के विवाह में शामिल हुए थे। इस दौरान वह भी मो. आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंच गये। अखिलेश ने वहां खींची गई एक तस्वीर अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि सपा सरकार ने उप्र के राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी, सारस मित्र स्कीम, इंटरनेशनल सारस कंजर्वेशन वर्कशाप व इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन के साथ करार जैसे उपाय किये थे। आज भी हम सारस संरक्षण में सहयोग करने वालों के साथ खड़े हैं, लेकिन भाजपा सरकार नदारद है।
वन विभाग ने लिया एक्शन
एक तरफ मो. आरिफ और सारस की दोस्ती के नये नये वीडियो सामने आ रहे थे तो दूसरी ओर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह ने 14 मार्च को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव को पत्र लिखकर राज्य पक्षी को समसपुर पक्षी विहार रायबरेली भेजे जाने की अनुमति मांगी।
यह भी पढ़ें : ...तो इनके साथ गया आरिफ का सारस, इसलिए नहीं आया घर
बीस मार्च को इसकी मंजूरी मिलने के बाद 21 मार्च को अधिकारियों ने सारस को आरिफ के घर से निकालकर समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया। अब समसपुर पक्षी विहार के क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि सारस सुबह दूसरे सारस साथियों के उड़कर गया है। कहीं आसपास वन्य क्षेत्र में होगा। वह कहीं स्वतंत्र है।
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियोज देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।
Updated on:
22 Mar 2023 11:01 pm
Published on:
22 Mar 2023 11:01 pm
