उम्र बढ़ने के साथ पुरुष कम उम्र की महिलाओं के साथ इसलिए रहना पसंद करते हैं क्योंकि वह उन्हें लाइफ को लेकर एक नया नजरिया दिखाती हैं, जिसमें वह फ्रेशनेस फील करते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इस तरह की महिलाओं के साथ पुरुष स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। पुरुषों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, उन्हें हर दिन एक नई परेशानियों से डील करना पड़ता है, ऐसे में किसी ऐसे को डेट करना जो टेंशन फ्री हो, उन्हें सुकून दे सकता है।