
Atal Asthi Kalash Yatra
लखनऊ. गुरुवार को सभी के आदर्श भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा राजधानी लखनऊ में सःसम्मान निकाली गई। राजधानी की सड़कों पर लोगों का हुजूम नम आंखों के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा। सभी लोग भावनात्मुक हो पैदल ही अस्थि कलश रथ के पीछे-पीेछे चल पड़े। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, राज्यपाल राम नाईक समेत दिग्गज नेता और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने अमौसी एयरपोर्ट से झूलेलाल वाटिका तक की यात्रा का नेत्रत्व किया। जैसे-जैसे यात्रा आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग, बांसमंडी, लालकुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, बापू भवन चौराहा और आगे रास्तों से होते हुए गुजरी, आम जनता इसमें शामिल होती गई। लोगों का हुजूम बढ़ता गया। आखिर में अटली जी का अस्थि कलश अपनी मंजिल पर पहुंचा और सभी राजनेताओं ने वहां आयोजित कार्यक्रम में अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
विपक्ष दल के नेता भी हुए शामिल-
बहुत कम ही ऐसे मौके होते हैं जब सभी दल के नेता एक साथ एकत्रित हो। आज गुरुवार को यह मौका था, जिसमें विपक्षी पार्टी के दिग्गज भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, संरक्षक मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे और अटल जी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामने आई कुछ अनचाही तस्वीरें-
वहीं पूरे कार्यक्रम में कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। जैसे एक तस्वीर निम्न है। अस्थि कलश रथ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे। जहां अटलजी को याद कर गृहमंत्री व सीएम की आंखे नम थी, वे अस्थि कलश रथ में नंगे पांव (बिना चप्पल) बैठे हुए थे, तो वहीं डिप्टी सीएम सहित अन्य नेता अप्रत्यक्ष रूप से अटलजी का अपमान करते दिख रहे थे। रथ में आगे की तरफ अटल जी की तस्वीर के आगे अस्थि कलश, वहीं नीचे गुलाब की पंखुड़ियों का ढ़ेर लगा हुआ था। तस्वीर में गृहमंत्री व सीएम योगी नंगे पाव दिख रहे हैं, वहीं डिप्टी सीएम सहित अन्य नेता जूते चप्पल पहने हुए हैं। सभी नेता गुलाब की पंखुड़ियों को अपने पैरों तले रौंद रहे थे। ये नजारा लोगों को गले नहीं उतर रहा था।
सभा स्थल पर नहीं खाली दिखी कुर्सियां-
पत्रिका रिपोर्टर द्वारा भेजी गई निम्न तस्वीर झूलेलाल वाटिका की है, जहां अटल जी के अस्थि विसर्जन से पूर्व आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों के बैठने के लिए खूब कुर्सियां रखी गई थी, लेकिन अधिकतर कुर्सियां खाली दिखी। वहीं कुछ कुर्सियों का ढेर रखा हुआ दिखा जिन्हें छेड़ा नहीं गया था।
Published on:
23 Aug 2018, 7:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.