अटल बिहारी वाजपेयी नौ बार लोकसभा सांसद रहे। अटल जी बलरामपुर, ग्वालियर, नई दिल्ली, विदिशा, गांधीनगर और लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े, उन्होंने इस दौरान हर चुनाव में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं को धूल चटाया। वे पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से 1975 में लोकसभा का चुनाव जीते और लोकसभा पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के हैदर हुसैन को धूल चटाया। अटल बिहारी वाजपेयी1971 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चुनाव लड़े यहां पर उन्होंने कांग्रेस के गौतम शर्मा को हराया।
1977 में अटल बिहारी वाजपेयी नई दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़े थे यहां पर उन्होंने कांग्रेस के शशि भूषन को धूल चटाया था। उन्होंने लोकसभा के कई चुनाव लड़े लेकिन नौ बार वे चुनाव जीतने में सफल रहे। अटल बिहारी बाजपेयी ने इस दौरान एक से बढ़कर एक दिग्गज राजनीतिक हस्तियों को धूल चटाया।