
लखनऊ. यूपी एटीएस ने लश्कर-ए -तैयबा से सम्बन्ध रखने वाले जिन दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 8 उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस ने 24 मार्च को जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया हैं उनमें से चार के सीधे पकिस्तान से सम्बन्ध थे जबकि छह ऐसे हैं जो सीधे संपर्क में नहीं थे। उमा शंकर सिंह मध्य प्रदेश का जबकि मुकेश प्रसाद बिहार का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के इन आठ आरोपियों का यह है ब्यौरा -
1 - संजय सरोज - संजय उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के तहसील रानीगंज के भदेसर गाँव का रहने वाला है और उसकी उम्र 31 साल है। एटीएस के मुताबिक संजय पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए -तैयबा के सीधे संपर्क में था।
2 - नीरज मिश्रा - नीरज भी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के तहसील रानीगंज के भदेसर गाँव का रहने वाला है और उसकी उम्र 25 साल है।
3 - साहिल मसीह - साहिल उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के ग्राम बरौली का रहने वाला है और उम्र 27 वर्ष है।
4 - निखिल राय उर्फ़ मुशर्रफ अंसारी - मुशर्रफ कुशीनगर के गरुण नगर मस्जिद के सामने का रहने वाला है और इसकी उम्र 23 वर्ष है।
5 - अंकुर राय उर्फ़ सुशील राय - अंकुर आज़मगढ़ के ग्राम तराव जीयनपुर का रहने वाला है जिसकी उम्र 25 वर्ष है।
6 - दयानन्द यादव - गोरखपुर जनपद के थाना खोराबार के पांडेय टोला का रहने वाला है और उसकी उम्र 28 वर्ष है।
7 - नसीम अहमद - नसीम गोरखपुर के गाँधी गली आशियाना का रहने वाला है और उसकी उम्र 40 वर्ष है। उसने मियाबाजार इलाके में इलेक्ट्रानिक की दुकान खोल रखी है। बाद में उसने बलदेव प्लाजा में मोबाइल का काम शुरू किया।
8 - नईम अरशद - नईम भी गोरखपुर के गाँधी गली आशियाना का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 वर्ष है। नईम अपने भाई नसीम के काम में सहयोगी था और लगभग तीन साल पहले 6 दुकानों का एक बड़ा शोरूम खोला था ।
Published on:
26 Mar 2018 08:55 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
