31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के 132 चौराहों पर लगे ANPR कैमरे, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हो जाएगा चालान

- उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी से 2021 से 17 फरवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह शुरू- यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश पुलिस की लोगों से ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Jan 2021, 6:54 PM IST

traffic_1.jpg

यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो पता भी नहीं चलेगा और आपका चालान हो जाएगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो पता भी नहीं चलेगा और आपका चालान हो जाएगा। लखनऊ के 132 चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और पैन टिल्ट जूम (पीटीजेड) और फिक्सड कैमरे लगाये गये हैं। इनकी कवरेज रेंज 50 से 300 मीटर है जो आप पर पैनी नजर रखेंगे। अगर आपने हेलमेट नहीं पहना है। सीट बेल्ट नहीं लगाई है। रॉन्ग साइड चल रहे रहे हैं। रेड लाइट पार की। तेज रफ्तार ड्राइविंग कर रहे हैं या फिर नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा किया तो 132 चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आपको ऑटो चालान हो जाएगा। इन चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के थोड़ी देर बाद ही आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा। इसमें बताया जाएगा कि आपने किस नियम को तोड़ा है और उसके बदले में आप पर कितना जुर्माना लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी से 2021 से 17 फरवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर लोगों से ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की अपील की जा रही है। यूपी ट्रैफिक पुलिस ने बाकायदा ट्वीट करते हुए लोगों को आगाह किया जा रहा है।

पुलिस की अपील
- यातायात नियमों का पालन करें, सदा सुरक्षित रहें सुरक्षित यात्रा करें
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें
- वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें
- सड़क पार करने के लिये पुल का इस्तेमाल करें
- वाहन पर ओवर लोडिंग न करें
- चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगायें
- निर्धारित गतिसीमा से अधिक गति में वाहन न चलायें
- यातायात नियमों/संकेतो का पालन करें
- विजिबिलिटी कम होने पर वाहन को धीमी गति में चलायें