28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में ऑटो रिक्शा की सवारी होगी महंगी, थ्री व्हीलर संघ ने किराया बढ़ाने की मांग की

ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने बताया साल 2014 से एक भी बार‌ किराया नहीं बढ़ा। कई बार इसकी मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Jan 2023, 10:42 AM IST

 सफर में आफत, जेब पर असर

सफर में आफत, जेब पर असर

ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने लखनऊ में ऑटो रिक्‍शा बढ़ाने की मांग की है। 9 साल से किराया नहीं बढ़ा, जबिक महंगई बढ़ रही है। प्रशांत कुमार दीक्षित ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने ने बताया, “RTO और जिला प्रशासन से लगातार किराया बढ़ाने की हम लोग मांग कर रहे है। जिस तरह से हर एक चीज के दाम बढ़ रहे हैं, वैसे ही टैक्सी का भी किराया बढ़ाया जाए। संघ के सदस्य लगातार पत्रों के माध्यम से अधिकारियों को सूचित कर रहे।”

परिवहन विभाग को भेजा पत्र, लिख कर बताई समस्या

प्रशांत कुमार दीक्षित ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा कि मंहगाई बढ़ती जा रही है। टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाया जा रहा। पेट्रोल और डीजल के दाम भी शामिल है। CNG कीमत साल 2014 में 49.76 रुपए प्रति किलोग्राम थी, अब जनवरी 2023 में इसकी कीमत 98.96 रुपए तक पहुंच गई है।

2 किलोमीटर पर 25 रुपए किराए की मांग

संघ की तरफ से पहले 2 किलोमीटर पर 25 रुपए किराया करने की मांग की है। इसमें 1 किलोमीटर पर 12 रुपए देने की मांग है। संगठन के अध्यक्ष प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि भुवनेश्वर, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों का किराया बढ़ा है। ऐसे में लखनऊ जैसे शहर में भी किराया बढ़ाने की मांग तेज हुई है।

अभी 6.39 रुपए लगता है किराया

अभी 1 किलोमीटर पर 6.39 रुपए किराया लिया जा रहा है। उसके बाद हर 500 मीटर की दूरी के लिए 3.4 रुपए देना होता है। उनकी मांग है कि कम से कम पहले 2 किलोमीटर पर न्यूनतम किराया करना होगा। कहा है कि सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा रोजाना 100 किमी चलते हैं। जिनकी सीएनजी की खपत रोजाना औसत 30 किमी प्रति किलो है।