लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपरमुख्य सचिव गृह Avneesh Awasthi ने बताया है कि अब तक तबलीगी जमात के 1281 लोग चिन्हित किये गए है।जिसमें 306 विदेशी चिंहित किये गए है। इनमें जितने भी Corona positive निकले है, वह लोग प्रदेश के जिन-जिन स्थानों पर गये हैं उन-उन जगहों पर इन्फेक्शन लोड खत्म करने का भी काम किया जा रहा है। यूपी में तबलिकी जमात के कारण ही Corona positive की संख्या इतना बढ़ी है। 94 लोगो का टेस्ट पोजीटिव आया है। भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर जमातियों की छान-बीन की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने बिना किसी भेद-भाव के सभी के उपचार के लिए निर्देश दिए है।धारा 188 के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 8286 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और मजबूत किया गया है।