8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : रामलीला में सीता का किरदार निभाएंगी भाग्यश्री, शाहबाज खान बनेंगे रावण

अयोध्या में इस बार 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राम लीला का आयोजन किया जायेगा जिसमे बहुत से नामी सितारे अपना अपना जलवा बिखेरेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Pragati Tiwari

•

Updated: 23 Sep 2021, 9:35 PM IST

Ayodhya : रामलीला में सीता का किरदार निभाएंगी भाग्यश्री, शाहबाज खान बनेंगे रावण

Ayodhya : रामलीला में सीता का किरदार निभाएंगी भाग्यश्री, शाहबाज खान बनेंगे रावण

लखनऊ. दशहरा का त्यौहार आते ही लोगो में एक उत्साह और उमंग दिख रही है। कहीं न कहीं इस उत्साह का एक और उमंग का एक बड़ा कारण अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण है। ऐसे समय पर दशहरे के त्यौहार का होना भी अपना अलग महत्व रखता है। अयोध्या में इस बार 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राम लीला का आयोजन किया जायेगा जिसमे बहुत से नामी सितारे अपना अपना जलवा बिखेरेंगे। रामलीला को लेकर सभी स्टार्स बहुत ही उत्साहित है इन चमते सितारों में भाग्यश्री , मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी , रविकिशन , बिंदु दारा सिंह ,शक्ति कपूर आदि अपना अपना जलवा बिखेरेंगे।

कौन किसकी भूमिका अदा करेगा
सबरी - देश की सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी सबरी का किरदार निभाएगी
सीता - बॉलीवुड की अदाकारा भाग्यश्री माँ सीता के किरदार में नज़र आएगी इस किरदार में वह मंच पर चार चाँद लगाएंगी।
परशुराम - गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी के अभिनेता रविकिशन परशुराम का किरदार निभाएंगे।
हनुमान - बिंदु दारा सिंह जी हनुमान के किरदार में नज़र आएंगे
रावण - शहबाज खान रावण के किरदार में नज़र आएंगे
नारद - हास्य कलाकार असरानी नारद के किरदार में नज़र आएंगे
कुम्भकरण - राजा मुराद कुम्भकरण के किरदार में नज़र आएंगे
अहिरावण - शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नज़र आएंगे
मंदोदरी - शीबा खान मंदोदरी के किरदार में अपना जलवा बिखेरेंगी
कैकेयी - अंकिता नागिया कैकेयी के किरदार में अपना जलवा बिखेरेंगी
बलि - राकेश बेदी बालि के किरदार में अपना जलवा बिखेरेंगे
विभीषण - अवतार गिल विभीषण के किरदार में अपना जलवा बिखेरेंगे
अंगद - मनोज तिवारी अंगद के किरदार में नज़र आएंगे

कौन कराएगा रामलीला का आयोजन - इस रामलीला का आयोजन मेरी मां फाउंडेशन द्वारा होगा और इस कार्य में मुख्यमंत्री जी का विशेष सहयोग रहेगा।