11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- भाजपा की जहां-जहां सरकार वहां जंगलराज

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा राज में जंगलराज की बात कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इतने बड़े नेता की हत्या कर दी जाती है। भाजपा की सरकार में जंगलराज चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 13 Oct 2024, 1:21 PM IST

Baba Siddiqui murder up Congress president ajay Rai says Wherever there is BJP government there is jungle raj

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेशके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एनसीपी नेता की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि भाजपा राज में जंगलराज चरम पर है।

अजय राय ने रविवार को समाचार एजेंसी 'IANS' से बात करते हुए कहा, "बाबा सिद्दीकी मुंबई में एक बड़े नेता रहे हैं। उन्होंने समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाई। कांग्रेस पार्टी से उनके बेटे विधायक हैं। निश्चित तौर पर यह एक दुखद घटना है क्योंकि, समाज के लिए एक अच्छा काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है। वह इस समय अजित पवार की गुट वाली एनसीपी में थे। महाराष्ट्र में उनकी सरकार है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इनकी सरकार में इतने बड़े नेता की हत्या हो रही है। मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

भाजपा राज में जंगलराज: अजय राय

इसके साथ ही अजय राय ने भाजपा राज में जंगलराज की बात कही। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में इतने बड़े नेता की हत्या कर दी जाती है। जहां भी भाजपा की सरकार है, जैसे यह सरकार चला रहे हैं, मैं समझता हूं कि इनकी सरकार में जंगलराज चल रहा है। इस जंगलराज को खत्म करने के लिए जनता को कांग्रेस और इनके गठबंधन को समर्थन कर भाजपा को हटाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें:20 सीटों पर मिली गलतियां, 99% चार्ज वाली EVM पर जीती भाजपा, हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले अजय राय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद अलर्ट मोड पर मुंबई पुलिस

बता दें कि इस हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की शिनाख्त हो गई है। तीसरे का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

पकड़े गए शूटर्स से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार इन पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में सामने निकलकर आया है कि आरोपियों को घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और पैसे पहले ही डिलीवर हो गए थे।