पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. नए साल 2021 में बेसिक शिक्षा विभाग एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को शामिल करने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक से 4 अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 25-25 के बेड पर सभी शिक्षकों को ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में 31 मार्च तक शिक्षकों को प्रशिक्षित करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके अलावा विभाग को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए 1.60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी ट्रेनिंग देनी होगी। इस सत्र से कक्षाएं एक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा।