27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूत्र से बनती है यह बियर, पीने से पहले देख लें ब्रांड का नाम

आमतौर पर बियर फलों और जौ के पानी से बनाई जाती है। लेकिन इस पर नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। हाल ही में सिंगापुर में एक अनोखी बियर लॉन्च हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
beer_made_from_urine.jpg

Beer File Photo

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें शराब से ज्यादा बियर पसंद होती है। उत्तर प्रदेश में भी बियर के शौकीनों की कमी नहीं है। मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर्स में ड्रिंक्स मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बियर ऐसी भी है जो मनुष्य के यूरीन से तैयार की जाती है। इतना ही नहीं बल्कि लोग इसे पीते भी हैं और पसंद भी करते हैं। आमतौर पर बियर फलों और जौ के पानी से बनाई जाती है। लेकिन इस पर नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। हाल ही में सिंगापुर में एक अनोखी बियर लॉन्च हुई है। इस नई बियर का नाम न्यूब्रू है। इसे सीवेज के पानी से बनाया जा रहा है। यह बियर ईको फ्रेंडली कही जा रही है।

खास लिक्विड से तैयार होती है यह बियर

न्यूब्रू को एक खास तरह की लिक्विड से तैयार किया जाता है। इसमें नालों के पानी और अपशिष्ट को रिसाइकिल किया जाता है और फिल्टर कर तैयार किया जाता है। इस खास लिक्विड का नाम नीवॉटर है। यह बियर करीब 95 प्रतिशत नीवॉटर से बनी है। इस बियर को बनाने का उद्देश्य पानी की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी, यूपी में मिलेगी दिल्ली से भी सस्ती शराब, जानें नए रेट

फिलहाल यूरीन से बियर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। उत्तर प्रदेश में भी बियर के शौकीनों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, इसे बनाने में सुरक्षा के लिहाज से सभी मापदंडों का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह से यह बियर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन रही है, उस लिहाज से आने वाले समय में न सिर्फ सिंगापुर बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी यह बीयर दिखाई दे सकती है।