
एवोकाडो के फायदे Benefit Of Avocado
लखनऊ. आप सभी ने कभी न कभी एवोकाडो तो खाया ही होगा क्या आपको पता है एवोकाडो खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नाशपाती के आकार का दिखने वाले एवोकाडो का रंग हरा-भूरा होता है। ऐवकाडो को आप पका भी सकते हैं। इसका इस्तेमाल शाकाहारी व्यंजन में मांस के विकल्प के रूप में किया जाता है। साथ ही इसे मिल्कशेक और आइसक्रीम में भी डाला जा सकता है।
वजन बढ़ने में फायदेमंद -
ऐवकाडो में फैट और कैलोरी की मात्रा पायी जाती है। इसीलिए वजन बढ़ने का यह सबसे अच्छा विल्कल्प है वजन बढ़ाने के उद्देश्य से इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। इसमें कार्बोहाईड्रेट और फैट काफी मात्रा में पाया जाता है। 1 एवोकाडो में कम से कम 60-80 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। बहुत से जिम ट्रेनर वजहें बढ़ाने की स्पेसल सलाह देते है।
दिल के लिए फायदेमंद
ऐवकाडो में बी6 और फॉलिक एसिड होता है जिससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। ऐवकाडो के सेवन से दिल की बीमारियों कसे छुटकारा पाया जा सकता है, इसमें पाए जाने वाले मोनोसैचुरेटेड फैट को दिल के लिए अच्छा माना जाता है।
एवोकाडो के सेवन से दिल के दौरे पड़ने के मामलो में कमी पायी गयी है।
स्किन के लिए फायदेमन्द
ऐवकाडो फल के तेल स्किन को बेहतर बनाने के लिए उपयोग होता है। आज कल बाजार में एवोकाडो फ्लेवर के फेसवाश भी मौजूद है। इसके तेल से मसाज करने पर स्किन का रूखापन खत्म होता है। ऐवकाडो तेल का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। एवोकाडो से स्किन पर निखार आता है।
Updated on:
05 Oct 2021 05:06 pm
Published on:
05 Oct 2021 05:06 pm
