यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जबकि सीबीएसई के रिजल्ट का छात्रों को इंतजार है। जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांंकि रिजल्ट आने की जितनी टेंशन छात्रों को रहती है, अक्सर कुछ छात्रों को इस बात की टेंशन भी रहती है कि वो 12वीं के बाद कौन से कोर्स में एडमिशन लें या अपने करियर को किस दिशा में मोड़ें ताकि आगे चलकर उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके। ऐसे में कई बार छात्र किसी कारण से ऐसे कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं, जिसके बाद उन्हें मजबूरन पढ़ना पड़ता है, और फिर उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे जिसमें पढ़ाई के साथ ही नौकरी की भी काफी संभावना है। साथ ही सांइस, आर्ट और कॉमर्स के छात्र भी इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।