6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
भारतबंद का असर लखनऊ में भी, कांग्रेसियों ने जमकर लगाए नारे
Play video

भारतबंद का असर लखनऊ में भी, कांग्रेसियों ने जमकर लगाए नारे

भारतबंद का असर लखनऊ में भी, कांग्रेसियों ने जमकर लगाए नारे

Google source verification

लखनऊ. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्ष दल सरकार को घेरने के मूड में हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है जबकि, समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का फैसला किया है। कांग्रेस के आज भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का साथ मिला है। इनका भारत बंद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ रुपए में गिरावट और बढ़ती महंगाई पर है। राष्ट्रीय लोकदल, लोकतांत्रिक जनता दल समेत कई राजनीतिक दलों ने भी सरकार के खिलाफ बंद का समर्थन किया है। राजधानी लखनऊ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

सोमवार सुबह राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधायक आराधना शुक्ला समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। डालीगंज के आस-पास यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी समेत तमाम कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

 

 

aa

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेस द्वारा सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता जीपीओ से हजरतगंज तक मार्च निकालकर लोगों से दुकाने बंद करवाने के अनुरोध किया। हालांकि शहर की सभी बड़े बाजार और पेट्रोल पंप खुले हुए हैं। कांग्रेस मुख्यालय के पास ही सभी दुकानें खुली रही। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर कार्यकर्ताओं के साथ तमाम बाजारों को बंद कराने पहुंच रहे हैं। लखनऊ की जनपथ मार्केट, लालबाग मार्केट, अमीनाबाद मार्केट, चौक मार्केट, बालागंज मार्केट, बंद कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे हैं।