script‘धोखेबाज गर्लफ्रेंड’ के साथ खेसारी लाल ने किया फेसबुक Live, कहा- क्या करूं मैं जान दे दूं? | Bhojpuri actor khesari lal yadav introduce megha as new girlfriend | Patrika News
लखनऊ

‘धोखेबाज गर्लफ्रेंड’ के साथ खेसारी लाल ने किया फेसबुक Live, कहा- क्या करूं मैं जान दे दूं?

एक्टर खेसारी लाल यादव ने फेसबुक लाइव में आगे कहा कि आपको एक खूबसूरत एक्ट्रेस से मिलाता हूं, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा था, इस गाने के वीडियो में।

लखनऊAug 23, 2021 / 01:44 pm

Nitish Pandey

khesari.jpg
लखनऊ. भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) का फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। शायद यही वजह है कि खेसारी अपने फैंस से मिलने के लिए उतावले रहते हैं। अपने फैंस से बात करने के लिए अक्सर खेसारी लाल फेसबुक लाइव करते रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) जब लाइव आएं तो फैंस को लगा कि रक्षाबंधन विश करने के लिए आएं हैं, लेकिन खेसारी ने अपने धोखेबाज गर्लफैंड से मिलाकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान खेसारी अपने फैंस से कह रहे थे कि उन्हें भौजी बोलो।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का नया गाना ‘मटक-मटक के’ मचा रहा बवाल

गाने के प्रमोशन के लिए किया फेसबुक लाइव

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) अपने नए गाने ‘बस कर पगली’ के प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस वीडिया सांग में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मेघा शाह (Actress Megha Saha) हैं जिन्हें खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस से मिलवाया। लाइव के दौरान खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) कह रहे हैं कि आज लाइव जरूरी काम से आया हूं, मेरा नया गाना ‘बस कर पगली’ रिलीज हुआ है। बिहार की कंपनी SRK म्यूजिक भोजपुरी द्वारा यह गाना रिलीज किया गया है।
फैंस ने खेसारी को दिया प्यार

एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) ने फेसबुक लाइव में आगे कहा कि आपको एक खूबसूरत एक्ट्रेस से मिलाता हूं, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा था, इस गाने के वीडियो में। इसके बाद खेसारी लाल एक्ट्रेस मेघा शाह (Actress Megha Saha) को लाइव वीडियो देते हैं तो वो भी खेसारी (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) के फैंस से बात करती हैं, लेकिन खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) के फैंस केवल उन्हीं का ही नाम लेकर प्यार लुटाते दिखते हैं। इस पर खेसारी फैंस से कहते हैं कि ‘लव यू भइया ही कहेंगे बहन थोड़ी ना कहेंगे।’ फिर मेघा कहती हैं कि ‘नहीं, वो आपको कह रहे हैं तो मेरा लाइव आने का क्या मतलब है।

Home / Lucknow / ‘धोखेबाज गर्लफ्रेंड’ के साथ खेसारी लाल ने किया फेसबुक Live, कहा- क्या करूं मैं जान दे दूं?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो