scriptपवन सिंह के नए गाने ‘कजरा कत्ल करवा दी’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो | Bhojpuri Song pawan singh Song kajra katl karwa di video | Patrika News
लखनऊ

पवन सिंह के नए गाने ‘कजरा कत्ल करवा दी’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

लखनऊAug 24, 2021 / 05:31 pm

Nitish Pandey

pawan_singh.jpg
लखनऊ. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) और हनी बी का नया गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। एक्टर पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) और सहर आफसा (Sahar Afsha) का गाना ‘कजरा कत्ल करवा दी’ (Kajra Katal Karwa Di) का वीडियो यूट्यूब पर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दर्शक खूब सारा प्यार दे रहे हैं। सिर्फ एक दिन में इस गाने को करीब एक मिलियन से ज्यादा बार ने देखा जा चुका है। ‘कजरा कत्ल करवा दी’ (Kajra Katal Karwa Di) को पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) ने गाया है और हनी बी ने इसमें रैप गाया है।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, तस्वीरें शेयर कर लगा रही हैं आग

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं पवन सिंह

पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर पवन (Bhojpuri Actor Pawan Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ को लेकर चर्चा में हैं। हर बार की तरह उनकी इस फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
https://youtu.be/kg3R6UiHDTM
रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं पवन सिंह गाने

सुपरस्टार पवन सिंह गाने एक से बढ़ कर एक होते हैं जो रिलिज होते ही धमाल मचा देते हैं। ‘कजरा कत्ल करवा दी’ के वीडियो को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्टर पवन सिंह भी हैं, मगर महफिल तो एक्ट्रेस ने ही लूटी ली है। गाने में उनकी खूबसूरती और यूं पवन सिंह के साथ रोमांटिक दिखना दिल को छू रहा है। ये सब कुछ बहुत ही कमाल का लग रहा है। हालांकि, ये वीडियो नहीं है बल्कि मोशन वीडियो है। लेकिन, पवन का यह गाना फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है।
गौरतलब है कि ‘कजरा कत्ल करवा दी’ को पवन सिंह ने गाया है और हनी बी ने इसमें रैप गाया है। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन और सहर आफसा के अलावा हर्षिका पुनाचा, काजल राघवानी, माया यादव और संजय महानंद भी अहम भूमिका में हैं।

Home / Lucknow / पवन सिंह के नए गाने ‘कजरा कत्ल करवा दी’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो