लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के कैबिनेट विस्तार (Cabinet Extension) में तो मंत्री पदों को भर दिया गया है, लेकिन अब एक और बड़े पद को लेकर सरकार को मंथन करना है। यह पद है यूपी के मुख्य सचिव (UP Chief Secretary) का जिसपर विराजमान अनूप चंद्र पांडेय (Anoop Chandra Pandey) इस माह के अंत में रिटायर होने जा रहे हैं। अब नया मुख्य सचिव कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। दरअसल सेवा विस्तार के बाद अनूप चंद्र पांडेय का कार्यकाल 31 अगस्त 2019 को खत्म हो रहा है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें दोबारा एक्सटेंशन (Extension) मिलेगा यह किसी नए आईएएस अफसर को मौका मिलेगा।