यूपी सरकार ने दूसरे राज्य से पक्षियों को आयात पर रोक लगा दी है। हालांकि, इससे पहले कानपुर चिड़ियाघर में सर्दियों के मौसम में अलग-अलग देशों से आए कई प्रजातियों के झील पक्षी क्षेत्र में रह रहे हैं। इन पर भी नजर रखी जा रही है। जांघिल, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, ऊलीनेक, आइबिस प्रजाति के करीब 500 पक्षी चिड़ियाघर पहुंचे हैं। इन सभी के मल का सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेजा गया है।उपनिदेशक ए के सिंह ने कहा कि फिलहाल विदेशी पक्षियों में किसी तरह का कोई खतरा नहीं दिखा है।