लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनावाें के रोडमैप को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व दिनेश शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में सबसे ज्यादा मंथन संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर हुआ। इसमें बताया गया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 अगस्त को मेरठ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेत्रत्व में होगी। साथ ही 21 जुलाई को होने वाली पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली पर भी चर्चा हुई।