इलाहाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए नंद कुमार ने कहा, 'भगवान राम ने रावण से कहा था कि आप कलयुग में मुलायम के नाम से जाने जाएंगे और राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे'। गुप्ता इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब कुंभकर्ण और मेघनाद ने भगवान राम से अपने भविष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे शिवपाल और अखिलेश बनेंगे। भगवान राम ने कहा कि मेघनाद आप राज्य की जनता को बेवकूफ बनाएंगे और लोगों को धोखा देकर मुख्यमंत्री बन जाएंगे।