लखनऊ , भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 29 जुलाई को जब ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 60 हजार करोड़ से अधिक के 74 निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास करेंगे, उसी के साथ प्रदेश के इतिहास में एक अभूतपूर्व लम्हा भी जुड़ जाएगा। यह पहला मौका है जब यूपी में एक साथ इतने बड़े निवेश जमीन पर उतरेंगे।