भाजपा ने शिव कुमार पाठक संगठन मंत्री गोरखपुर, ओमप्रकाश संगठन मंत्री कानपुर, बृज बहादुर संगठन मंत्री अवध क्षेत्र को अपनी फौज के साथ जमीन पर उतर जाने का आदेश दे दिया है। बूथ के साथ-साथ विस्तारकों के साथ तीनों नेता बैठक करेंगे। विधानसभावार पार्टी की बैठक कर वहां के जमीनी हालातों की इनके साथ चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव के वक्त इन्हीं की रिपोर्ट के अनुसार दावेदारों को टिकट भी दिया जाएगा। संगठन मंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि पीएम मोदी के विजयी रथ को कोई नहीं रोक पाएगा। यूपी में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी।